फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसजे परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू

Mon, 20 Nov 2017 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
कॉलेज पसिर में धरना देते आर्यन छात्र संगठन के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 कुमाऊं विश्वविद्यालय के एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में सेमेस्टर परीक्षाओं की तिथि आगे बढ़ाने की मांग को लेकर आर्यन छात्र संगठन से जुड़े छात्रों ने सोमवार से परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। धरना स्थल पर हुई बैठक में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि कोर्स पूरा हुए बगैर कालेज प्रशासन ने सेमेस्टर परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी है। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं के भविष्य से खिलवाड़ किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यूजीसी के नियमानुसार सेमेस्टर परीक्षा प्रणाली के तहत छह माह पढ़ाई के बाद परीक्षा कराई जाती है। परिसर में सेमेस्टर का कोर्स पूरा नहीं हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा तिथि का विरोध करने पर कुछ शिक्षकों द्वारा छात्रों को प्रयोगात्मक परीक्षा में अंक न देने की धमकी देकर गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बगैर कोर्स पूरा हुए सेमेस्टर परीक्षा कराना न्यायोचित नहीं है। धरने पर छात्रसंघ महासचिव आशीष पंत, उप सचिव दीपक कनवाल, विज्ञान संकाय प्रतिनिधि चंदन एस रावल, शुभम जोशी, मयंक मटियानी, हरीश बिष्ट, ईश्वर कपकोटी, नवल बिष्ट, दीपक चुफाल, मनोज जोशी, गौरव जोशाल, मुकेश ताकुली, प्रियांश ताकुली, दीपक कनवाल आदि बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें