फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा के बैंकों में सुबह से ग्राहकों की भारी भीड़

Thu, 10 Nov 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
अल्मोड़ा के एसबीआई बैंक में लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
  बृहस्पतिवार सुबह बैंक खुलने से लोगों ने राहत की सांस ली। बैंक खुलने से पहले ही ग्राहकों की भीड़ बैंक के बाहर जुटनी शुरू हो गई थी। एसबीआई की मुख्य शाखा में सबसे अधिक भीड़ रही। अधिकारी, कर्मचारी, व्यापारी से आम आदमी तक बैंक के बाहर लाइन लगा के खड़े दिखे।  बैंक खुलने के बाद लोगों की नोट बदलने के लिए जद्दोजहद शुरू हो गई। दिन भर ग्राहकों की भीड़ के कारण देर सायं तक बैंक खुले। 
विज्ञापन


500 और हजार रुपए के नोट से लेन-देन बंद होने के बाद बृहस्पतिवार को बैंक खुलने पर नगर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से  काफी संख्या में पहुंचे ग्राहक सुबह से अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। एसबीआई समेत कुछ बैंकों में ग्राहकों  की सुविधा के लिए अलग से काउंटर खोले गए थे। एसबीआई बैंक के मुख्य प्रबंधक  केपी सिंह ने बताया कि बैंक में अन्य दिनों की अपेक्षा बृहस्पतिवार को तीन  अतिरिक्त एक्सचेंज काउंटर खोले गए थे।

नोट बदलने के लिए ग्राहकों को अपना पहचान पत्र दिखाना अनिवार्य है। करेंसी बदलने के लिए बैंकों में बिना पहचान पत्र के पहुंचे  कई लोगों को वापस भी लौटना पड़ा, लेकिन अधिकांश लोगों ने 500 और हजार के नोट के बदले सौ और पचास के नोट प्राप्त किए। सुरक्षा की दृष्टि से एसबीआई मुख्य शाखा सहित अधिकांश बैंक शाखाओं में पुलिस को भी तैनात किया गया था। इधर आरबीआई के निर्देश के बाद बैंकों का समय भी बढ़ाकर सायं सात बजे तक कर दिया गया था जिससे बैंक देर सायं तक खुले रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें