फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानों ने ब्लॉक कार्यालय में की तालाबंदी

Thu, 10 Nov 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
ब्लाक में तालाबंदी करते प्रधान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
   मनरेगा के कार्यों का भुगतान नहीं होने से नाराज क्षेत्र के प्रधानों ने ब्लॉक मुख्यालय मौलेखाल में तालाबंदी कर दी और केंद्र सरकार के  खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। इस दौरान कार्यालय में कामकाज एक घंटा ठप रहा। बाद में खंड विकास अधिकारी के आश्वासन पर प्रधानों ने ताले खोल दिए। उन्होंने भुगतान शीघ्र नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


प्रधान संगठन के आह्वान पर बृहस्पतिवार को प्रधानों नेब्लॉक मुख्यालय में ताले जड़ दिए, जिससे एक घंटा कामकाज ठप  रहा। बाद में प्रधानों की खंड विकास अधिकारी जसवंत सिंह पवार से वार्ता  हुई जिसमें श्री पवार ने श्रमिकों को मजदूरी का भुगतान शीघ्र करने का आश्वासन दिया। इसके बाद तालाबंदी समाप्त हो गई और कर्मचारियों ने  काम शुरू कर दिया। प्रधानों ने शीघ्र भुगतान नहीं होने पर फिर आंदोलन करने  की चेतावनी दी। इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने आरोप लगाया कि मनरेगा के तहत काम कर रहे श्रमिकों को दस माह से मजदूरी का भुगतान नहीं हुआ है। खाते में अब तक धनराशि नहीं आने से श्रमिकों में आक्रोश बढ़ रहा है। 

 तालाबंदी करने वालों में प्रधान संगठन के अध्यक्ष गोपाल सिंह रावत, मोहन रावत, संजय  सिंह, राजेंद्र सिंह, इंद्र सिंह, नंदकिशोर जोशी, श्याम भंडारी, किशन राम,  मनोज कुमार, गीता देवी, गोमती देवी, जीत सिंह रावत, कुंदन सिंह,  महेंद्र  सिंह, भूपाल सिंह, प्रेम सिंह, त्रिलोक सिंह, राजेंद्र गिरी, वीरेंद्र  सिंह, त्रिलोक सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें