कांडा क्षेत्र मेें नारायण गूंठ-जोगाबाड़ी-पंचौड़ा पंाच किमी मोटर मार्ग का निर्माण पांच साल में भी नहीं हुआ। घोषणा के बाद वर्ष-2009 में सड़क का सर्वे किया गया, लेकिन उसके बाद किया हुआ, इसका जवाब किसी के पास नहीं। इससे क्षेत्रवासियों में आक्रोश व्याप्त है।
ग्रामीणोेें के अनुसार इस मार्ग की मंजूरी बहुत पहले मिल गई थी। 2009 मेें इसके निर्माण की प्रक्रिया शुरू हुई। सर्वे के बाद मार्ग कटान के लिए भूमि पर निशान तक बनाए जा चुके थे। इसके बाद अधिकारी लगातार शीघ्र कार्य शुरू कराने का आश्वासन देते आए हैं। सड़क का काम शुरू नहीं हो सका है।
महाकाली मंदिर के प्रधान सेवक अर्जुन सिंह माजिला का कहना है कि इसी क्षेत्र मेें जोगाबाड़ी की सुंदर गुफा है, जिसके अंदर प्राकृतिक चित्रकारी लोगों को लुभाती है। आम पर्यटकों के आवागमन के लिए सड़क जरूरी है। सड़क के अभाव में तमाम विकास कार्य रुके हैं।
रोगियों को अस्पताल तक ले जाने के लिए पांच किमी तक पैदल चलना पड़ता है। अर्जुन माजिला सहित मोहन सिंह, महिपाल सिंह, पूरन सिंह, होशियार सिंह, पूरन सिंह, हरीश सिंह, भूपेंद्र माजिला आदि ने डीएम बीस मनराल को ज्ञापन भेजकर सड़क का शीघ्र निर्माण करने की मांग की।
जारती के ग्राम प्रधान कुंवर राम ने डीएम बीएस मनराल को ज्ञापन देकर गांव में स्वजल परियोजना का पुनर्निर्माण करने, उडियार में 27 परिवारों के लिए अलग पेयजल योजना बनाने, इंदिरा आवास दिलाने, नहर की मरम्मत करने, सुरक्षा दीवार बनाने, सौर ऊर्जा की व्यवस्था करने, फसल सुरक्षा के उपाय करने, बीपीएल परिवारों को मुर्गीबाड़ा, कुटीर ज्योति उपलब्ध कराने की मांग की।