फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस खाई में गिरी, नौ की मौत, 14 घायल 

Wed, 25 May 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
हादसे में बस के उड़े परखचे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 मासी से रामनगर जा रही जीएमओयू की बस तड़के 7:30 बजे मछोड़ से आगे चौरी घट्टी के पास तीव्र मोड़ पर दुर्घटनाग्रस्त होकर तीन सौ मीटर खाई में जा गिरी। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों (मां, बेटा और बेटी) सहित कुल नौ लोगों की मौत हो गई। जबकि, चालक सहित 14 लोग घायल हो गए। देर शाम तक अधिकांश घायलों को एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया गया था। बाद में मुख्यमंत्री हरीश रावत, विस अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय यहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, उन्होंने घायल और मृतकों के परिजनों को ढांढस बधाया। मुख्यमंत्री ने मृतकों को एक लाख तथा घायल को मुफ्त इलाज कराने की घोषणा की। बताया जा रहा है कि बस का स्टेयरिंग लॉक हो गया था। 
विज्ञापन


जीएमओयू (यूके 04 पीए 0192) सुबह मासी से रामनगर की तरफ जा रही थी। बस में कुल 23 लोग सवार थे। मछोड़ चौरी घट्टी पहुंचते ही तीव्र मोड़ बस तीन सौ मीटर खाई में जा गिरी। दुर्घटना इतनी भयानक थी कि बस के परखचे उड़ गए। सात यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति ने भतरौंजखान अस्पताल में दम तोड़ा। वहीं दूसरे घायल की खैरना के पास अस्पताल ले जाते समय देर रास्ते में मौत हो गई। इससे पहले स्थानीय लोगों, पुलिस, एसएसबी, एसडीआरएफ और आईटीबीपी के जवानों की मदद से बमुश्किल घायलों तथा मृतकों को सड़क तक पहुंचाया गया। यहां स्वास्थ्य सेवाओं की एक बार फिर से पोल खुल गई, कहीं भी 108 एंबुलेंस और स्ट्रेचर तक नहीं थे। घायलों को लोग निजी वाहनों से अस्पताल लाए, जहां से गंभीर रूप से घायल लोगों को रानीखेत और रामनगर रेफर किया गया। देर शाम तक अधिकांश घायलों को एसटीएच हल्द्वानी रेफर किया जा चुका था। आठ शवों का पोस्टमार्टम भतरौंजखान के अस्पताल में किया गया। 

इससे पूर्व दोपहर 1:45 बजे मुख्यमंत्री हरीश रावत भी भतरौंजखान अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों और मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। सीएम ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने फोन पर हल्द्वानी के अधिकारियों से भी वार्ता की और गंभीर रोगियों को देहरादून जौलीग्रांट भेजने को कहा। सीएम ने मौके पर ही मृतकों के परिजनों को एक लाख और घायलों का उचित इलाज मुफ्त में कराने की घोषणा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बस हादसे के मृतकों की सूची 
1 भैरव दत्त जोशी पुत्र हरिदत्त (36) निवासी नया गांव चिल्किया रामनगर। 
2 कांति देवी (70) पत्नी हरीदत्त निवासी नया गांव चिल्किया, रामनगर। 
3 गोविंदी पांडे, पत्नी शंकर दत्त निवासी नया गांव चिल्किया रामनगर। 
4 प्रदीप थपलियाल (29) पुत्र चंडी प्रसाद थपलियाल निवासी विद्युत निगम भिकियासैंण। 
5 आशा बृजवासी (53) पत्नी तारादत्त बृजवासी निवासी मल्ली बमौरी हल्द्वानी। 
6 साबिर अहमद (32) पुत्र असलम बख्श निवासी भतरौंजखान।
7 गीता पांडे (45) पत्नी शंकर दत्त चिल्किया रामनगर। 
8 मोहन चंद्र पांडे (61) पुत्र खिम देव निवासी बिनौली। 
9 कुबेर सिंह (50) पुत्र स्व. किशन सिंह निवासी रापड़, भिकियासैंण। 

बस हादसे के घायलों की सूची 
1 सुंदर सिंह (45) पुत्र चंदन सिंह निवासी रापड़ भिकियासैंण।
2 हंसी देवी (52) पत्नी मोहन सिंह निवासी नवाड़, भिकियासैंण।
3 पूर्णिमा जोशी (17) पुत्री आनंद जोशी निवासी स्यालढुंगा भतरौंजखान।
4 दलीप सिंह (35)पुत्र मेहरबान सिंह निवासी बछुवाबाण चमोली (चालक)। 
5 अवतार सिंह (29) पुत्र प्रताप सिंह निवासी बछुवाबाण (परिचालक)।
6 हरी दत्त भगत (75) पुत्र बची राम निवासी अमोली, जमोली रानीखेत। 
7 मो. मुश्ताक (60) पुत्र मो. यासीन निवासी बिहार।
8 नवीन तिवारी (46) पुत्र गुसाई दत्त निवास बड़ियाली भिकियासैंण।
9 आशा (26) पुत्री बालादत्त निवासी नौगांव भिकियासैंण। 
10 विकास पांडे (23) पुत्र खीमानंद निवासी बम्योली घट्टी।
11 मेहंदी हसन (55) पुत्र लियाकत निवासी शेरगढ़ जिला बरेली।
12 शिव राम (50) पुत्र देवी राम।
13 गोविंद पांडे (52) पुत्र बालादत्त पांडे, मासी, अल्मोड़ा।
14 तारादत्त बृजवासी (63)पुत्र बालकृष्ण निवासी मल्ली बमौरी हल्द्वानी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें