फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षमता और कौशल से बच्चों को दें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

Tue, 24 May 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 ब्लाक संसाधन केंद्र धौलछीना (भैंसियाछाना) में चल रहे पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण में ब्लाक समन्वयक हरीश सिंह ढैला ने कहा कि शिक्षकअपनी क्षमता और कौशल से बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें। बच्चों में शैक्षिक दक्षताएं विकसित करने का प्रयास करें। ताकि बच्चों में स्वयं प्रेरित होकर कार्य करने की जिज्ञासा उत्पन्न हो।
विज्ञापन


प्रशिक्षण शिक्षकों के लिए तीन वर्गों में आयोजित किया जा रहा है। प्राथमिक स्तर पर कक्षा एक-दो और कक्षा तीन से पांच के शिक्षकों को भाषा, गणित, जबकि जूनियर कक्षाओं के शिक्षकों को गणित विषय का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दूसरे दिन शिक्षकों को सतत एवं व्यापक मूल्यांकन, विषयगत संबोधों पर आधारित दक्षता स्तर का विकास, शैक्षिक कार्य निष्पादन, स्वच्छता, शिक्षक डायरी का प्रशिक्षण कार्य में अनुप्रयोग की जानकारी दी गई। इसके अलावा कक्षा एक और दो के शिक्षकों के लिए गैर सरकारी संस्था संपर्क द्वारा गणित विषय में स्मार्ट कक्षा संचालन तकनीक, जूनियर कक्षाओं में गणित में ज्यामितीय, सांख्यिकी आदि संबोधों के सरलीकरण का कार्य का प्रशिक्षण दिया गया।

संदर्भदाता अनीता गोस्वामी, कमला बिष्ट, हरीश सिंह ढैला, रघुवीर सिंह मेहता, भूपेंद्र सिंह पडेलिया, घनश्याम शर्मा हैं। इस अवसर पर चंद्रा महरा, मुनव्वर फातमा, दीपिका चम्याल, नीलम वर्मा, कंचना वर्मा, विजय लक्ष्मी धपोला, पूनम रौतेला, चित्रा पुरोहित, उर्मिला ह्यांकी, कविता, राजीव जोशी, नंदन सिंह कार्की, लच्छी लाल टम्टा, रमेश महरा, कुंदन लाल, भूपेश बनकोटी, हरि सिंह मेहता, चंद्र प्रकाश जोशी, राजन सिंह, ओम प्रकाश, वीरेश कुमार, सुभाष जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें