फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा में लागू हुई नई यातायात व्यवस्था

Fri, 25 Nov 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
माल रोड अल्मोड़ा में सुधरा यातायात। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अल्मोड़ा। शुक्रवार से शहर में प्रशासन ने वन-वे-ट्रेफिक व्यवस्था लागू कर दी है। करबला से चौपहिया वाहन मालरोड से होकर लक्ष्मेश्वर को निकले। लक्ष्मेश्वर से चौपहिया वाहनों का शहर में प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। नई व्यवस्था से पहले दिन मालरोड में जाम की समस्या से निजात मिली है और जाम नहीं लगा। नई यातायात व्यवस्था सुबह आठ बजे से शाम सात बजे तक लागू रहेगी।
विज्ञापन


मालरोड में करबला से लक्ष्मेश्वर की ओर चौपहिया वाहनों को जाने की अनुमति है। शिखर तिराहे से एलआर साह रोड को वाहनों के जाने पर प्रतिबंध है। एनटीडी से एलआर साह रोड की ओर आने वाले वाहन शिखर तिराहे से होते हुए लक्ष्मेश्वर को गए। लोअर मालरोड पर यातायात पूर्व की तरह दोनों तरफ से गुजरेगा। लिंक रोड पर वाहन लोअर मालरोड को दोनों ओर निकले। कोसी की तरफ से आने वाले वाहन पांडेखोला, लोअर मालरोड होते हुए करबला की ओर से नगर में प्रवेश कर सके।

जबकि ताकुला की ओर से आने वाले वाहन लक्ष्मेश्वर से पांडेखोला की ओर गए। लक्ष्मेश्वर तिराहे पर पुलिस कर्मी मुस्तैद रहे। उन्होंने वहां से चौपहिया वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं करने दिया। नई यातायात व्यवस्था को शहर के लोगों ने आम तौर पर सराहा है। नई व्यवस्था से आज मालरोड में जाम नहीं लगा। इससे वाहन चालकों के साथ ही पैदल चलने वालों को भी सुविधा हुई।
विज्ञापन


हालांकि माल रोड में मध्य स्थानों पर रहने वाले कुछ लोगों ने हल्द्वानी की तरफ जाने पर वाहनों को स्टेशन से होकर जाने के बजाय सीधे निकलने की अनुमति मांगी है। इधर एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि नई व्यवस्था को लेकर आम लोग संतुष्ट हैं। इस व्यवस्था से मालरोड में यातायात सुगमता से चल रहा है। शहर में टैक्सी यूनियन के सहयोग से शटल व्यवस्था जल्द शुरू की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें