फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: चिलियानौला में वन भूमि पर अवैध सड़क निर्माण

Fri, 10 Apr 2026 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

रानीखेत (अल्मोड़ा)। चिलियानौला क्षेत्र में वन भूमि पर अवैध रूप से सड़क बनाने का मामला सामने आने पर वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है। यह सड़क हैड़ाखान-दाड़मी मोटर मार्ग के पास बिना अनुमति के बनाई जा रही थी। इसे लेकर संबंधित विभाग पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
चिलियानौला डिग्री कॉलेज के पास दाड़मी गांव मार्ग से कुछ दूरी पर वन क्षेत्र के भीतर नई सड़क काटी जा रही थी। जांच में सामने आया कि सिंचाई विभाग अपने कार्यालय तक पहुंच बनाने के लिए यह रास्ता तैयार करा रहा था।
विज्ञापन

शुक्रवार को इस निर्माण कार्य का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मामला उजागर हुआ। सामाजिक कार्यकर्ता रोहित शर्मा की सूचना पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
जांच के दौरान 36-37 मीटर लंबी सड़क वन भूमि में काटी गई मिली। अधिकारियों ने इसे वन अधिनियमों का स्पष्ट उल्लंघन बताते हुए तत्काल निर्माण कार्य रुकवा दिया और आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोट
सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कार्यालय के बाहर खड़े उनके वाहनों में अक्सर तोड़फोड़ की घटनाएं होती हैं जिस कारण रास्ता बनाया गया। वन भूमि में बिना अनुमति सड़क कटान किया गया है। इसे नियमों के विरुद्ध मानते हुए चालानी कार्रवाई कर दी है और मामले में विधिक प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

- तापस मिश्रा, वनक्षेत्राधिकारी, रानीखेत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें