फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: विनोद नदी से अवैध रूप से निकाले जा रहे थे पत्थर

Tue, 16 Jan 2024 12:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
मौलेखाल(अल्मोड़ा)। स्याल्दे ब्लॉक की विनोद नदी में अवैध खनन की शिकायत पर तहसीलदार दीवान गिरी निरीक्षण के लिए मौके पर पहुंचे। जांच में पता चला कि चैनेलाइजेशन की आड़ में नदी से अवैध तरीके से पत्थर निकाले जा रहे हैं। उन्होंने संबंधित को काम रोकने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

वल्मरा और तामाढौन गांव के पास विनोद नदी में किए जा रहे खनन रोकने की मांग पर ग्रामीणों ने रविवार को डीएम और तहसीलदार को ज्ञापन भेजा था। ग्रामीणों का आरोप था कि अवैध खनन से नदी ने भूकटाव शुरू कर दिया है। सोमवार को तहसीलदार ने मौका मुआयना किया तो शिकायत में लगाए गए आरोप पुष्ट हुए। उन्होंने कहा कि नदी में चैनेलाइजेशन के लिए अनुमति दी गई है। इसकी आड़ में यहां पत्थर भी ले जाए जा रहे हैं। चैनेलाइजेशन का काम रोक दिया गया है और रिपोर्ट तैयार कर डीएम को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें