फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: दो साल से बदहाल इकुखेत-भाकूड़ा मोटर मार्ग, बजट नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी

Thu, 05 Nov 2026 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
स्याल्दे (अल्मोड़ा)। इकुखेत-भाकूड़ा मोटर मार्ग पिछले दो वर्षों से बदहाल है। ब्लॉक और तहसील तक आवागमन के लिए क्षेत्र के ग्रामीण इसी मार्ग पर निर्भर हैं लेकिन अब तक सुधारीकरण के लिए बजट स्वीकृत नहीं हुआ है। क्षेत्रीय लोगों ने जल्द बजट स्वीकृत कर निर्माण कार्य शुरू नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

धनगढ़ी पुल संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुनील टम्टा और अन्य आंदोलनकारियों ने कहा कि मार्ग की खराब स्थिति के कारण ग्रामीणों को ब्लॉक और तहसील से जुड़े कार्यों के लिए आवागमन में दिक्कत हो रही है। इसके बावजूद सुधारीकरण के लिए बजट स्वीकृत नहीं होना शासन-प्रशासन की उदासीनता को दर्शाता है। उन्होंने जल्द कार्रवाई नहीं होने पर जनहित में लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। वहीं पीएमजीएसवाई सल्ट के सहायक अभियंता आशीष भेतवाल ने बताया कि विभाग के पास उपलब्ध धनराशि पैचवर्क में खर्च हो गई है। सड़क की मरम्मत के लिए एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा गया है। बजट मिलते ही क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार का निर्माण कराया जाएगा। इस दौरान विजय सिंह रावत, जगत सिंह (पूर्व बीडीसी), राम सिंह रावत, महेश नौटियाल, श्याम सिंह, तनुज उनियाल और मदन गुसाईं सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें