फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रघुराई की शरण में आए तो जीते जी तर जाओगे अन्यथा अकाल....

Fri, 19 Oct 2018 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
विज्ञापन
कर्नाटकखोला में अंगद रावण संवाद का दृश्य। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
नगर में विभिन्न स्थानों पर हो रही रामलीला से शहर का वातावरण राममय बना हुआ है। रामलीला में आठवें दिन विभीषण-हनुमान संवाद से लेकर रामेश्वर पूजन तक के प्रसंग मंचित किए गए। अंगद-रावण संवाद आकर्षण का का केंद्र रहा। अंगद रावण से कहता है रघुराई की शरण में आए तो जीते जी तर जाओगे अन्यथा अकाल मृत्यु होगी, बेमौत मारे जाओगे। अंगद रावण को प्रभु श्री राम की शरण में आने को प्रेरित करता है।  
विज्ञापन


श्री लक्ष्मी भंडार हुक्का क्लब की रामलीला में विभीषण-हनुमान संवाद, अशोक वाटिका, अक्षय कुमार वध, हनुमान-रावण संवाद, लंका दहन, विभीषण-रावण संवाद आदि प्रसंग मंचित किए गए। एनटीडी की रामलीला में विभीषण-हनुमान संवाद से लेकर अंगद-रावण संवाद तक के दृश्य दिखाए गए। राजू बिष्ट ने अंगद और प्रदीप तिवारी ने रावण के पात्र का अभिनय किया। कर्नाटक खोला की रामलीला में रावण-विभीषण संवाद आदि प्रसंगों का मंचन किया गया। रावण का अभिनय बिट्टू कर्नाटक और अंगद का अभिनय दीपक कर्नाटक ने किया। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा ने कर्नाटक खोला की रामलीला में बेटियों द्वारा अधिकांश पात्रों का अभिनय करने पर खुशी जताई।  सरकार की आली की रामलीला में विभीषण का राम की शरण में जाना, अंगद-रावण संवाद आदि प्रसंग मंचित किए गए।  इसके अलावा नगर के नंदादेवी, धारानौला, खत्याड़ी, राजपुरा में भी रामलीला मंचन किया गया।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें