फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: 20 अक्तूबर को अल्मोड़ा आ रहे हैं तो देख लें ट्रैफिक प्लान

Mon, 19 Oct 2026 12:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। यदि आप आगामी मंगलवार को अल्मोड़ा आने या यहां से गुजरने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। दशहरा महोत्सव के दौरान अल्मोड़ा में जाम की स्थिति से निपटने और यातायात को सुचारु रखने के लिए अल्मोड़ा पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। 20 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे के बाद बाहरी जिलों से आने वाले और नगर के भीतर चलने वाले वाहनों को बदले हुए रास्तों से भेजा जाएगा।
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके ने आमजन एवं वाहन चालकों से अपील की है कि दशहरा महोत्सव के दौरान लागू यातायात डायवर्जन प्लान का पालन करें तथा यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। दशहरा महोत्सव के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में निम्नलिखित बड़े बदलाव किए गए हैं।
-
शहर की यातायात व्यवस्था में किए गए बड़े बदलाव
1- एनटीडी से शिखर की ओर आने वाले दोपहिया व चौपहिया वाहनों को समय अपराह्न 12:00 बजे के बाद वाया धारानौला/शैल बैंड के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा।

2- लक्ष्मेश्वर से शिखर तिराहा की ओर आने वाले समस्त चौपहिया वाहन समय अपराह्न 12:00 बजे के बाद वाया पांडेखोला लोअर माल रोड/धार की तूनी की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।
विज्ञापन


3- करबला से टैक्सी स्टैंड की ओर आने वाले समस्त चौपहिया वाहनों को समय अपराह्न 12:00 बजे के बाद करबला तिराहा/बेस तिराहा से टैक्सी स्टैंड से लिंक रोड की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन


4- पिथौरागढ़/बागेश्वर से हल्द्वानी जाने वाले समस्त चौपहिया वाहनों को वाया एनटीडी धारानौला या शैल बैंड लोअर माल रोड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

5- हल्द्वानी से आने वाले समस्त चौपहिया वाहन वाया बेस तिराहा से कोसी या करबला/धारानौला से होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

6- कौसानी, रानीखेत, गरुड़ और कोसी से हल्द्वानी जाने वाले चौपहिया वाहन पांडेखोला तिराहा से लोअर माल रोड से अपने गंतव्य को जाएंगे।

7- केमू, रोडवेज बसें और ट्रक अपराह्न 12:00 बजे के बाद नगर अल्मोड़ा माल रोड में प्रवेश नहीं करेंगे।

8- माल रोड पर वन-वे यातायात व्यवस्था पूर्व की भांति लागू रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें