फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सैर करने पहाड़ आ रहे हैं तो ऊंनी कपड़े साथ लाएं

Mon, 24 Apr 2023 10:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। अप्रैल माह बीतने जा रहा है। कौसानी और बैजनाथ में सुबह-शाम फरवरी जैसी ठंड पड़ रही है। जिससे यहां के पर्यटन व्यवसाय पर विपरीत असर पड़ रहा है। ऐसे मौसम में अगर आप पहाड़ की सैर करने आ रहे हैं तो ऊंनी कपड़े लाना न भूलें।
विज्ञापन

मालूम हो कि तहसील क्षेत्र का तापमान वर्ष 2022 को 24 अप्रैल को 39 डिग्री था। मौसम के करवट बदलने से 24 अप्रैल 2023 को तापमान 24 डिग्री रहा। तापमान में काफी गिरावट आने से इस बीच क्षेत्र में फरवरी की जैसा मौसम है। मौसम के मिजाज बदलने से सुबह-शाम काफी ठंड है। ठंड बढ़ने से लोग ऊंनी कपड़े पहनने को मजबूर है। मालूम हो कि गत वर्ष अप्रैल माह में गेहूं की आधी से अधिक फसल कट गई थी। काश्तकारों को कहना है कि मौसम ऐसा ही रहा तो गेहूं की फसल इस बार मई में कटेगी। मौसम ठंडा होने से पर्यटक स्थल कौसानी, ग्वालदम, बैजनाथ में पर्यटकों की आवाजाही काफी कम है। होटल एसोसिएशन कौसानी के अध्यक्ष बबलू नेगी, विपिन उप्रेती, पूरन दोसाद का कहना है कि गत वर्ष अप्रैल में मैदानी इलाके में गर्मी पड़ने से पर्यटक अप्रैल में काफी संख्या में कौसानी पहुंचे थे। पर्यटक आवास गृह बैजनाथ के प्रबंधक इंद्र सिंह बिष्ट का कहना है कि पर्यटक बैजनाथ काफी कम संख्या में पहुंच रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें