फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क का निर्माण शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन

Wed, 28 Oct 2015 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
लमगड़ा ब्लाक के अंतर्गत दुबरौली गांव के लोगों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर दुबरौली-ध्यूली-धौनी मोटर मार्ग का निर्माण शीघ्र शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने मार्ग का निर्माण 15 दिन के बाद आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। दुबरौली से आए ग्रामीणों के शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर बताया है कि क्षेत्रीय विधायक और विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल के प्रयासों से 2003 में दुबरौली से ध्यूली होकर धौनी तक पांच किमी सड़क के निर्माण को मंजूरी मिली।

 इस सड़क के निर्माण के लिए वन भूमि हस्तांतरण का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा गया लेकिन आज तक हस्तांतरण का मसला लटका हुआ है। जिससे सड़क का निर्माण शुरू नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने कहा है कि इस सड़क के बन जाने से दुबरौली, नंदकांडे, रावतखोला, चौना, भेटा, ध्यूली रौतेला, सिमौली, अणौली आदि गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा है कि अगर 15 दिन के भीतर वन भूमि हस्तांतरण की कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।

ज्ञापन देने वालों में देवेंद्र धौनी, गोविंद सिंह धौनी, त्रिलोक सिंह सिजवाली, पूरन चंद्र गुरुरानी, देवेंद्र सिजवाली,दीपक साह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें