जिले के न्याय पंचायत मुख्यालयों में कृषक महोत्सव जारी हैं। आज बारह न्याय पंचायतों में आयोजित कृषक महोत्सवों में विशेषज्ञों ने ग्रामीणों से उन्नत विधि से खेती कर आय बढ़ाने का आह्वान किया।
अंडोली (धौलादेवी), चायखान (लमगड़ा), पातलीबगड़ (हवालबाग), बमस्यूं (ताड़ीखेत), छतेणा (द्वाराहाट), गनाई (चौखुटिया), पाली (भिकियासैंण), महग्यारी (स्याल्दे), कुणीधार (सल्ट), लिंगुणता (भैंसियाछाना), कामा (द्वाराहाट) में कृषक महोत्सव हुए।
विशेषज्ञों ने काश्तकारों से रेशम, दुग्ध, मत्स्य पालन, उद्यान, पशुपालन से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। इसके अलावा शासन द्वारा देय सुविधाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी और उनकी शंकाओं का समाधान किया। इस मौके पर लगाए गए स्टालों से काश्तकारों ने बीज और कृषि यंत्र खरीदे।
इस मौके पर रथ प्रभारी डीएचओ भावना जोशी, सीवीओ बीएस जंगपांगी, सहायक निदेशक डेरी पीयूष आर्य, कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी, अमरेंद्र कुमार चौधरी, धीरज सिंह, सहायक निबंधक सीएस पागती, सहायक निदेशक रेशम अरविंद पांडे, डा. गणेश सिंह परिहार, डा. बीएस मर्तोलिया, डा. सुधांशु मिश्र, डा. केके मिश्रा, गणेश दत्त जोशी मौजूद थे।
उधर न्याय पंचायत छानी ल्वेशाल में कृषक महोत्सव में स्टाल लगाए गए लोगों को बीज और कृषि यंत्र दिए गए। लोगों को विभिन्न जानकारियां दी गईं।
कार्यक्रम में रथ प्रभारी सहायक डेरी निदेशक पीयूष आर्या, सह रथ प्रभारी डा. किरन आर्य, केवीके डा. आरके शर्मा, डा. शरण गुप्ता, ब्लाक प्रभारी दीप पाटनी, हरीश भयेड़ा, संजय भाकुनी, एनपी सिंह, धीरेंद्र सिंह रौतेला आदि मौजूद थे।