लेप्रोसी मिशन को बेचने के विरोध में सभा करते ईसाई समुदाय के लोग।
- फोटो : ALMORA
लेप्रोसी मिशन अस्पताल को बेचने और व्यावसायिक उपयोग में लाने की साजिश से गुस्साए ईसाई समुदाय के लोगों ने शुक्रवार को करबला स्थित लेप्रोसी मिशन कार्यालय गेट के पास विरोध जताते हुए सभा का आयोजन किया।
उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग कुष्ठ आश्रम का व्यवसायिक उपयोग करना चाहते हैं। कहा कि अल्मोड़ा में स्थित ईसाई समुदाय की जो अन्य जमीन है, उसे भी बेचने का प्रयास किया जा रहा है। सभा में वक्ताओं ने कहा कि पूर्व में भी ईसाई समुदाय ने अन्य संस्थाओं और जमीन को बेचने का विरोध किया है। आज फिर लेप्रोसी मिशन अस्पताल को बेचने की तैयारी चल रही है, इसका वह विरोध करते हैं।
उन्होंने चेताया कि ऐसा होने पर वह आंदोलन करने को मजबूर होंगे। सभा को पी पीटर, जीवन सिंह, प्रिया बाला डेविड, वीके पाल, अर्जुन मान सिंह, अनिल मसीह, अशोक एंथनी, रवि चंद्र, सुरेश सिंह, पीसी तिवारी, नोयल स्ट्रीटिंग, सैम स्मिथ, जेम्स सिंह, अमित डेविड, जलज लारेंस ने संबोधित किया। इस दौरान स्थानीय लोगों के अलावा भवाली, रानीखेत, गरुड़ आदि जगहों से भी पहुंचे लोगों ने विरोध जताया।