कोसी पंपिंग योजना के सुधारीकरण के तहत पिछले कुछ माह से नदी में बैराज के निकट इन्टेक वैल का निर्माण किया जा रहा है। इन्टेक वैल के भीतर नए पंप लगाए जाएंगे। इस कार्य के लिए करीब तीन माह पहले कोसी बैराज को खाली कर दिया गया था। इन दिनों इन्टेक वैल का काम चल रहा है।
जल संस्थान के अधिकारियों के मुताबिक निर्माण एजेंसी जल संस्थान 15 मार्च तक निर्माण से जुड़े काम पूरा करके बैराज के गेट बंद कर दिए जाएंगे। ताकि गर्मियों के लिए बैराज में पानी एकत्र हो सके। अगर समय से काम पूरा नहीं हो सका तो गर्मियों में पानी का संकट बढ़ सकता है। यह भी बता दें कि बैराज को खाली कर देने के बाद से जल संस्थान ने पानी की आपूर्ति के लिए बैराज से कुछ दूरी पर अस्थायी बंधे का निर्माण किया है।