फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो किमी सड़क बने तो मिले सुविधा

Sun, 10 Jan 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, चौखुटिया (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
विज्ञापन
विधायक जी हमारी सड़क बनवा दीजिए। हमारे गांव के लोग आजादी के बाद से सड़क से वंचित हैं। कई सालों से कुनीगाड़-रामपुर सड़क के लिए संघर्ष कर रहे हैं लेकिन चारों ओर गुहार लगाने के बावजूद सड़क नहीं बन सकी। भनोटिया से लगे चमोली जिले के कुनीगाड़ से 24 लोगों के शिष्टमंडल के साथ पहुंचे कुनीगाड़ के ग्रामीणों ने विधायक मदन सिंह बिष्ट से यह बात कही।
विज्ञापन


लंबे समय से सड़क की बाट जोह रहे ग्रामीणों का कहना था कि रामपुर से भनोटिया तक बनी सड़क को उससे आगे महज दो किलोमीटर और बनना है यदि यह सड़क बन जाती तो फिर उन्हें चौखुटिया पहुंचने के लिए 70 किलोमीटर का फेर नहीं लगाना पड़ेगा। ग्रामीणों ने इससे पूर्व उन्हें ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों की बातों को गंभीरता से सुनते के बाद बिष्ट ने सड़क का निर्माण प्राथमिकता से कराने का आश्वासन दिया।

शिष्ट मंडल में तीन ग्राम प्रधान बच्चन सिंह, बसंती देवी, वीरेंद्र सिंह, बीडीसी सदस्य लीलाधर जोशी, केशर सिंह, बलवंत सिंह, केवलानंद थपलियाल, राजेंद्र सिंह, प्रताप फर्स्वाण, दीवान सिंह, चंदन सिंह, बख्तावर सिंह, हरक सिंह, रघुनाथ सिंह, आनंद सिंह, केदार सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें