फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: मनमाने ढंग से लगाई प्रचार सामग्री तो कार्रवाई तय

Fri, 27 Mar 2026 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अब बिना अनुमति के होर्डिंग्स, बैनर और पोस्टर नहीं लगाए जा सकेंगे। जिला पंचायत की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों को सुंदर और व्यवस्थित करने सहित पंचायत की आय बढ़ाने के उद्देश्य से योजना तैयार की गई है। इसके लिए सड़कों में यूनीपोल लगाए जाएंगे। मनमाने तरीके से लगे पोस्टर और बैनरों को हटाया जाएगा।
विज्ञापन

जिला पंचायत ने यूनीपोल और प्रचार प्रचार सामग्री लगाने के लिए विगत दिनों टेंडर किए। इसके बाद कुमाऊं रिसोर्सेज हल्द्वानी की फर्म को यह काम सौंपा गया है। ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों में यूनीपोल यह संस्था ही लगाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में अब प्रचार के लिए लगाए जाने वाले पोस्टर, बैनर इस कार्यदायी संस्था के माध्यम से ही लगेंगे। पूर्व में जिला पंचायत के पास ऐसी कोई योजना नहीं थी। वर्तमान में इसके लिए पूरा प्रारुप तैयार कर लिया गया है।
जिला पंचायत की ओर से एक अप्रैल से यह कार्रवाई शुरू होने जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के पोल, पेड़ों और सार्वजनिक स्थलों पर मनमाने ढंग से टांगी प्रचार सामग्री हटाई जाएगी।
विज्ञापन

-
जिला पंचायत की ओर से यूनीपोल लगाकर प्रचार प्रसार करने के लिए कार्यदायी संस्था टेंडर के माध्यम से तय कर दी गई है। अब ग्रामीण क्षेत्रों में कोई भी पोस्टर या बैनर कार्यदायी संस्था के माध्यम से ही लगेंगे। नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

- राजेश कुमार, अपर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत अल्मोड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें