फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड से नहीं जुड़े तो एक जनवरी से राशन बंद

Wed, 14 Dec 2016 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिन राशन कार्ड धारकों के कार्ड आधार से लिंक नहीं हुए हैं उन्हें जनवरी से सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से खाद्यान्न उपलब्ध नहीं हो सकेगा। जिले  में वर्तमान में एक लाख से अधिक राशन कार्ड धारक हैं जिनमें से करीब तीस हजार कार्ड धारक अभी बिना आधार लिंक के राशन ले रहे हैं। प्रशासन के निर्देश पर जिला पूर्ति विभाग बचे रह गए कार्ड धारकों के लिए अब 16 दिसंबर  को गल्ला की दुकान में विशेष कैंप लगाने की तैयारी कर रहा है। 
विज्ञापन



 जिले में वर्तमान में 1.39 लाख राशन कार्ड धारक हैं। इनमें से एक लाख नौ  हजार खाता धारकों के कार्ड आधार से लिंक हो चुके हैं लेकिन अभी भी करीब  तीस हजार राशन कार्ड धारक बिना आधार कार्ड के राशन ले रहे हैं। नए नियम आने के बाद एक जनवरी से बिना आधार लिंक वाले राशन कार्ड धारकों को  राशन नहीं मिल सकेगा। जिला पूर्ति अधिकारी टीएन उपाध्याय ने बताया कि आधार  लिंक से वंचित कार्ड धारकों के लिए सीडीओ के निर्देश पर 16 दिसंबर को जिले  की प्रत्येक उचित दर की दुकान में विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

 जिनके आधार नंबर अभी तक राशन कार्ड से लिंक नहीं हुए हैं कैंप में ऐसे  कार्ड धारकों के आधार नंबर जमा करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को भी अपने क्षेत्र की उचित दर की  दुकान में सुबह नौ से सायं चार बजे तक उपस्थित रहने और राशन कार्ड को आधार से लिंक करवाने संबंधित सूचना के लिए कार्ड धारक का नाम, राशन कार्ड नंबर, परिवार सदस्यों के आधार नंबर और मुखिया का बैंक एकाउंट आदि सूचीबद्ध करके जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा गया है। उन्होंने  बताया कि सीडीओ ने इस संबंध में 20 सूत्रीय कार्यक्रम के अधिकारियों,  एसडीएम और खंड विकास अधिकारियों को भी उक्त तिथि को अपने क्षेत्रों में  उक्त कार्य का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें