फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की खिड़क टूटी थी, यात्रियों ने किया हंगामा

विज्ञापन
रोडवेज के अल्मोड़ा स्थित वर्कशॉप में बस में शीशा लगाता मैकेनिक। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। उत्तराखंड परिवहन निगम के अल्मोड़ा डिपो की अल्मोड़ा-हरिद्वार-देहरादून बस की खिड़की में शीशा नहीं होने से शनिवार को यात्रियों ने स्टेशन में हंगामा काटा। यात्रियों ने परिवहन निगम के अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाई। बाद में इस बस को रोडवेज वर्कशॉप ले जाया गया, जहां बस की खिड़की में शीशा लगाकर इसे गंतव्य को रवाना किया गया।
विज्ञापन

माल रोड स्थित रोडवेज डिपो में शनिवार शाम छह बजे खड़ी अल्मोड़ा-हरिद्वार-देहरादूून बस (यूके07-पीए2900) की एक खिड़की में शीशा ही नहीं लगा था। इस पर यात्रियों का पारा चढ़ गया और उन्होंने वहा पर हंगामा काटा। यात्रियों का कहना था कि ठंड के मौसम में रोडवेज की बसों में शीशा नहीं होने के कारण यात्रियों को सफर के दौरान भारी दिक्कत होती है। इससे सफर के दौरान काफी ठंड लगती है। इस दौरान एआरएम गजेंद्र सिंह कठैत भी मौके पर पहुंच गए।
यात्री उनसे भी बहस करने लगे और रोडवेज की बसों में हो रही अव्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताई। यात्रियों का विरोध को देखकर बस वर्कशॉप भेजी गई और खिड़की में शीशा लगाने के बाद ही बस को गंतव्य को भेजा गया। निर्धारित समय के बाद बस काफी विलंब से देहरादून को रवाना हुई। इससे यात्रियों को दिक्कतें हुई। यात्रियों का कहना है कि रोडवेज की बसों की हालत अच्छी नहीं है। इस कारण यात्रियों को आए दिन परेशानियों से जूझना पड़ता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें