फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरकार फुटबाल के साथ ही सुपर्द-ए-खाक हुए फुटबाल द्रोणाचार्य बाबा

विज्ञापन
बाबा की कब्र पर फुटबाल रख उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित करते लोग। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। वयोवृद्ध फुटबाल कोच स्व. मो. इदरीश बाबा को रविवार को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। इस दौरान लोगों ने जब तक सूरज चांद रहेगा बाबा तेरा नाम रहेगा के नारे लगाए। फुटबाल के लिए जीवन समर्पित करने वाले बाबा आखिरकार फुटबाल के साथ ही विदा हुए। आत्मशांति के लिए लोगों ने उनकी कब्र पर फुटबाल रख उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

बाबा के कई शिष्य प्रतिष्ठित संतोष ट्रॉफी खेल चुके हैं। कई खिलाड़ी सेना में हैं। उनके अंतिम दर्शन के लिए रविवार को भी उनके शिष्य, खेलप्रेमी वहां पहुंचे। विधायक करन माहरा ने भी अंतिम दर्शन कर बाबा को श्रद्धांजलि दी। शनिवार शाम उनका इंतकाल हो गया था। रविवार दोपहर बाबा का जनाजा उठते ही माहौल गमगीन हो गया। जनाजे में शामिल होने के लिए दूसरे शहरों से भी बाबा के शिष्य पहुंचे थे। व्यापार संघ अध्यक्ष भगवंत नेगी, छावनी के पूर्व उपाध्यक्ष मोहन नेगी, नरेंद्र रौतेला, राजेंद्र जसवाल, सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. प्रमोद नैनवाल, विमल सती, विमल भट्ट, भाष्कर बिष्ट, भुवन पपनै, ललित पपनै, शेर सिंह राणा, शंकर लाल, कुंदन बिष्ट, शकील अहमद, कैलाश पांडे, प्रमोद पांडे आदि लोग उनके जनाजे में शामिल हुए। नैैनीताल के सांसद और रानीखेत के पूर्व विधायक अजय भट्ट, पूर्व केंद्रीय मंत्री बची सिंह रावत, उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, चरन भाई, गिरीश भगत, दीपक अग्रवाल, ज्योति शाह मिश्रा, शिक्षक मनमोहन देव, डॉ. शिवराज बिष्ट आदि ने भी शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें