फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव तस्करी के शिकार लोगों को पहचाने की दी जानकारी

विज्ञापन
अल्मोड़ा में हुई कार्यशाला में जानकारी देते चाइल्ड हेल्प लाइन सब सेंटर सल्ट के निदेशक दीप चंद्र ? - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। स्पर्धा संस्था के अंतर्गत चाइल्ड हेल्प लाइन सब सेंटर सल्ट ने मानव तस्करी को लेकर एसएसबी मुख्यालय एनटीडी में कार्यशाला आयोजित की। सेंटर के निदेशक दीप चंद्र बिष्ट ने बताया कि मानव तस्करी में भारत विश्व के पांच शीर्ष देशों में है। बताया कि नेपाल से मानव और बाल तस्करी की जा रही है।
विज्ञापन

उन्होंने मानव तस्करी के शिकार लोगों को पहचानने और तस्करी से संबंधित कानूनों की जानकारी दी। मानव तस्करी के विरुद्ध चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, बाल कल्याण समिति, एनटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट की भूमिका के बारे में भी बताया। वहां उप महानिरीक्षक अनुज थपलियाल, कमांडेंट शैलेंद्र पांडे, सहायक कमांडेंट सागर जोशी, निरीक्षक जगदीश जोशी समेत एसएसबी की चंपावत, डीडीहाट, पिथौरागढ़ स्थित वाहिनियों के अधिकारियों और जवानों ने हिस्सा लिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें