फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora: बिजली गुल रहने से दो लाख की आइसक्रीम बर्बाद, महिला व्यापारियों ने काटा हंगामा; झेला नूकसान

Mon, 15 Apr 2024 09:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा

सार

अल्मोड़ा के सल्ट में बिजली गुल रहने से लोगों के साथ ही ग्रामीण परेशान हैं। दो दिनों से बिजली आपूर्ति ठप रहने से दो लाख रुपये से अधिक की आइसक्रीम बर्बाद हो गई तो महिला व्यापारियों का हौसला जवाब दे गया। 
विज्ञापन
आइसक्रीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सल्ट क्षेत्र में आए दिन बिजली गुल रहने से लोगों के साथ ही ग्रामीण परेशान हैं। दो दिनों से बिजली आपूर्ति ठप रहने से दो लाख रुपये से अधिक की आइसक्रीम बर्बाद हो गई तो महिला व्यापारियों का हौसला जवाब दे गया। उन्होंने पॉवर हाउस पहुंचकर अधिकारियों और कर्मचारियों का घेराव करते हुए जमकर हंगामा काटा। उन्होंने यूपीसीएल से नुकसान की भरपाई की मांग की।

विज्ञापन


सल्ट मुख्य बाजार सहित आसपास के 20 से अधिक गांवों में शुक्रवार से बिजली आपूर्ति ठप रही। दूसरे दिन शनिवार को भी देर शाम तक बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी। गर्मी के मौसम में कारोबारियों ने आइसक्रीम का पर्याप्त स्टॉक रखा है। लगातार दो दिनों तक बिजली न होने से फ्रिज में रखी आइसक्रीम पिघलकर बर्बाद हो गई तो महिला व्यापारियों का आक्रोश बढ़ गया। क्षेत्र की महिला व्यापारी पॉवर हाउस पहुंची और अधिकारियों, कर्मियों का घेराव करते हुए हंगामा किया। उन्होंने कहा हर रोज बिजली गुल हो रही है, इससे कारोबारियों को नुकसान झेलना पड़ रहा है। लंबे समय से घंटों बिजली कटौती हो रही है, इससे सभी परेशान हैं।

महिलाओं के आक्रोश को देखते हुए टीम ने आननफानन में खराबी को दूर कर बिजली आपूर्ति बहाल की। वहां पर सुनीता रावत, शांति रावत, अंजू बोरा, मोहिनी देवी, सुशील गोयल, हीरा बोरा, बबिता देवी, अंजू बोरा, सीमा रावत, गीता शर्मा, सरिता शर्मा आदि थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट- बंदरों के तारों पर झूलने से लाइन में खराबी आ गई थी। खराबी को दूर कर बिजली आपूर्ति बहाल की दी है। -तसनीफ अनवर, एसडीओ, यूपीसीएल, सल्ट।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें