फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीसी महिला गेंदबाजी में एकता को आठवीं रैंक

Fri, 24 Feb 2017 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
क्रिकेटर एकता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गत दिनों श्रीलंका में हुए विश्व कप क्वालीफायर टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करने वाली बाएं हाथ की गेंदबाज एकता बिष्ट को आईसीसी महिला गेंदबाजी में आठवीं रैंक मिली है।खजांची मोहल्ला अल्मोड़ा निवासी एकता ने श्रीलंका में हुए विश्व कप क्वालीफायर टूर्नामेंट में पाकिस्तान के खिलाफ 10 ओवर में सात ओवर मेडन दिए और आठ रन देकर पांच विकेट लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। आईसीसी महिला गेंदबाजी में उन्हें आठवी रैंक मिली है। एकता ने इस प्रतियोगिता में 50 विकेट भी पूरे कर लिए हैं, जबकि गेंदबाजी में दक्षिण अफ्रीका की यारिजान पहले, वेस्टंडीज की स्टेफनी टेलर दूसरे और भारत की झूलन गोस्वामी को गेंदबाजी में सातवीं रैंक मिली है।
विज्ञापन


एकता की उपलब्धि पर कोच लियाकत अली खान, जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश धवन, विधायक मनोज तिवारी, पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, रघुनाथ चौहान, डीएसओ सीएल वर्मा, मनोज सनवाल, ललित लटवाल, बिट्टू कर्नाटक, प्रो. आर एस पथनी, प्रो. दया पंत, सभासद हेम तिवारी, बीएस मनकोटी, जगदीश वर्मा, मनोज जोशी, विनीत बिष्ट, सुशील साह, रोहित साह, रवि रौतेला, दीप डांगी, राजू तिवारी, संजय वर्मा, मनीष जोशी, मनोज पंवार, भैरव गोस्वामी आदि ने प्रसन्नता जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें