फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

....भर दो झोली मेरी या मुहम्मद लौट कर मैं ना जाऊंगा खाली

Wed, 24 Oct 2018 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
अल्मोड़ा महोत्सव की स्टार नाइट में चांद निजामी बंधु। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जीआईसी अल्मोड़ा के मैदान में आयोजित तीन दिवसीय अल्मोड़ा महोत्सव के अंतिम दिन की स्टार नाइट सूफी गायक  कव्वाल चांद निजामी तथा भाईयों के नाम रही। उन्होंने अपनी बेहतरीन कव्वाली पेश कर  दर्शकों को झूमने को मजबूर कर दिया। उन्होंने तेरे दरबार में दिल थाम के वो आता है जिसको तू चाहे हे नबी तू बुलाता है भर दो झोली मेरी या मुहम्मद लौट कर मै ना जाऊंगा खाली.. पेश कर खूब रंग जमाया।    
विज्ञापन

  
उन्होंने कुन फयाकुन, कुन फयाकुन, फयाकुन-फयाकुन कदम बढ़ा ले ..., पी का घर तेरा तेरे बिन खाली आजा खालीपन में.., छाप तिलक सब छीनी रे मोसे नैना मिलायके... आदि कव्वाली पेश कर दर्शकों को झूमने के लिए मजबूर कर दिया। चर्चित टीवी शो वायस आफ इंडिया के विजेता रहे पवनदीप राजन ने पल भर ठहर जाओ दिल ए संभल जाए कैसे तुम्हें रोका करुं अगर तुम साथ हो.., तुझको में रख लू वहां जहां पे कही है मेरा यकीन .. आदि गीतों की प्रस्तुति देकर वाहवाही बटोरी। 

समापन में डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने कहा कि पर्यटन को बढ़ावा देने तथा लोक संस्कृति के संरक्षण के लिए आयोजित महोत्सव अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहा। संचालन विभू कृष्णा व हेमंत बिष्ट ने किया।   सीडीओर मयूर दीक्षित ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में एडीएम केएस टोलिया, एसडीएम विवेक राय, अवधेश कुमार सिंह, मोनिका, अभय सिंह, राहुल, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास नरेश कुमार, डीडीओ केके पंत, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी, जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे, डीएसओ जगदीश वर्मा, डीपीआरओ हरीश आर्या, भातखंडे संगीत महाविद्यालय के प्रधानाचार्य योगेश पंत, डा. विद्या कर्नाटक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें