फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहकों को दी बैंक की योजनाओं की जानकारी दी

Wed, 24 Oct 2018 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
ग्राहक मिलन कार्यक्रम में बचत खाता खोलने के लिए आवेदन करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केनरा बैंक मानिला शाखा की ओर से सदर बाजार में आयोजित ग्राहक मिलन कार्यक्रम में पांच बचत खाते खोले गए। इस मौके पर दो व्यवसायियों को मुद्रा ऋण योजना के तहत एक-एक लाख रुपये का ऋण दिया गया।  
विज्ञापन


बैंक के सहायक प्रबंधक अतुल कुमार चौधरी ने बैंक की विभिन्न ऋण योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वरोजगार अपनाने वाले युवाओं को बैंक ऋण देगा। बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में बैंक ने पांच बैंक मित्र प्रतिनिधि रखे हैं। क्षेत्र पंचायत सदस्य गोपाल रावत ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने में अपनी तरफ से हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर बैंक कर्मचारी प्रेम सिंह, कैलाश तिवारी, रघुवीर सिंह के अलावा रोबिन सिंह, बलवंत सिंह पटवाल, महेंद्र सिंह, गंगा सिंह, राजकुमार, सोनू तिवारी, हिम्मत सिंह, देवेंद्र जीना, नवीन तिवारी, पुष्कर असवाल, कैलाश कठायत आदि मौजूद थे।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें