फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जी रया जागि रया यो दिन यो मास नित भेंटने रया...

Fri, 23 Jan 2026 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में वसंत पंचमी हर्षोल्लास से मनाई गई। लोगों ने मां सरस्वती और मंदिरों में पूजा-अर्चना कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की। घरों में बड़े बुजुर्गों ने पारिवारिक सदस्यों के सिर पर जौ के पत्ते शिरोधार्य कर उनके दीर्घायु की कामना की।
विज्ञापन

शुक्रवार को वसंत पंचमी पर लोगों ने मंदिरों में जौ की पत्तियां अर्पित करने के साथ ही वासंती परिधान पहन कर जौ के पौधों को सिरोधार्य किया। परिवार के बुजुर्गों ने जौ के पौधों को सिरोधार्य करते समय जी रया जागि रया यो दिन यो मास नित भेंटने रया... आदि आशीर्वाद दिया। विवाहिताएं पर्व को मनाने मायके गई थीं। जो मायके नहीं पहुंच सकी उनके घर के लोगों ने बेटी के ससुराल में जाकर बेटी को पकवान आदि भेंट किए।

लिंक रोड स्थित गायत्री प्रज्ञापीठ में 25 यज्ञोपवीत, दो मुंडन, 25 कर्णभेद, तीन विद्यारंभ संस्कार हुए। इस दौरान गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्री राम शर्मा आचार्य का आध्यात्मिक जन्म दिवस भी मनाया गया। इस मौके पर यज्ञ कर विश्व कल्याण की कामना की गई। वहां मंजू जोशी, मीनाक्षी भट्ट, मंजू बोरा, दीपा वर्मा, दीपा जोशी, गोपा जोशी, विद्योतमा जोशी, नेहा वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




फोटो- 23एएलएम18पी- अल्मोड़ा में गायत्री प्रज्ञापीठ में यज्ञ करते लोग। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें