फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में ही मोर्चा संभाले हुए हैं शिकारी

Thu, 18 Feb 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
आदमखोर तेंदुए को मारने के लिए वन विभाग के दिशा निर्देशन में शिकारी तय स्थानों पर मोर्चा संभाले हुए हैं, लेकिन किसी तरह की सफलता न मिलने से लोगों के सब्र का बांध भी टूटता जा रहा है। मुख्य शिकारी लखपत सिंह चितैली गांव में तैनात हैं। वन विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारी भी चितैली में डेरा डाले हुए हैं। इधर तेंदुए के हमले में मारे गए तारासिंह का बृहस्पतिवार को अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


आदमखोर तेंदुए को मारने के लिए प्रशासन और वन विभाग की टीम ने पूरी तरह से कमर कस ली है। दोनों विभागों के अधिकारी बुधवार को भी चितैली में ही रुके हुए थे। बृहस्पतिवार सुबह से फिर पूरी रणनीति तय की गई। तहसीलदार दीवानसिंह बिष्ट ने बताया कि मुख्य शिकारी लखपत सिंह चितैली में बनाए गए मचान पर मोर्चा संभालेंगे जबकि अन्य  शिकारी निकटवर्ती क्षेत्रों में मोर्चे पर तैनात होंगे। तहसीलदार और वन क्षेत्राधिकारी भूपाल सिंह बिष्ट सहित दोनों विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर ही डटे हैं। स्थानीय स्तर पर नामित शिकारियों में पिनबगड़ निवासी हरीश चंद्र, बमनपुरी के महेश नेगी, ढनांण के नंदन सिंह, विजयपुर के धनसिंह तथा नौगांव के रामसिंह शामिल हैं। इ
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें