पैसिया से गड़कोट और थला से भीताकोट तक सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने गड़कोट गांव में जिला पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान सहित अन्य ग्रामीणों ने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। क्रमिक अनशन चार दिन चलेगा। इसके बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने पांचवें दिन से आमरण अनशन शुरू करने का ऐलान किया है।
पैसिया से गड़कोट और थला से भीताकोट तक सड़क बनाने की मांग को लेकर जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत, ग्राम प्रधान स्वरूप सिंह, अजय पाल सिंह, आनंद सिंह, गंगा सिंह, खुशाल सिंह, मान सिंह, चंद्रा देवी, कमला देवी, पूजा देवी, गीता देवी क्रमिक अनशन पर बैठे। आंदोलन स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण पिछले काफी समय से इन सड़कों के निर्माण की मांग उठा रहे हैं, लेकिन शासन और सरकार इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि इस बार ग्रामीण कोरे आश्वासनों से नहीं मानेंगे और आंदोलन को मुकाम तक पहुंचाया जाएगा। अगर चार दिन के क्रमिक अनशन के बावजूद सड़कों को मंजूरी नहीं मिली तो ग्रामीण पांचवे दिन से आमरण अनशन शुरु करेंगे। इस मौके पर उक्त लोगों केबअलावा त्रिलोक सिंह, आन सिंह, रूप स िंह, कृपाल सिंह,मदन सिंह, चंपा देवी, जयपाल सिंह आदि मौजूद थे।