फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्मोड़ा नगर में 55 जगहों पर लगेंगे सीसी टीवी

Tue, 01 Dec 2015 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अपराधों पर नियंत्रण के लिए अल्मोड़ा नगर के मुख्य चौराहों और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए सर्वेक्षण हो चुका है। नगर में पहले करीब 25 स्थानों पर ही कैमरे लगाने की योजना थी, लेकिन अब इसका दायरा बढ़ाते हुए 55 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का फैसला हुआ है। यह माना जा रहा है कि प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लग जाने के बाद चोरी की घटनाओं और अन्य अवांछित गतिविधियों पर नियंत्रण रखना आसान होगा।
अल्मोड़ा पुलिस ने नगर के प्रमुख चौराहों और अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया है। यह कैमरे माल रोड के प्रमुख चौराहों के अलावा पटाल बाजार के सभी संवेदनशील स्थानों, धारानौला, एनटीडी के अलावा लोअर माल रोड में भी कई स्थानों पर लगेंगे। पुलिस अधीक्षक केएस नगन्याल ने बताया कि करीब 55 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इस पर करीब 48 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि नगर में व्यापक सर्वेक्षण के बाद कैमरे लगाने वाले स्थलों का चयन कर लिया गया है। इसके लिए एक कंपनी से बात चल रही है। शीघ्र ही कंपनी के लोग अल्मोड़ा आकर आगे की कार्रवाई करेंगे ताकि कैमरे शीघ्र लगाए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों का मानना है कि सीसीटीवी कैमरे लग जाने के बाद रात में चोरी की घटनाओं पर रोक लग सकेगी। साथ ही अवांछित तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखना आसान होगा। अपराध करके भागने वालों के बारे में भी पता लगाया जा सकेगा। इसके अलावा तेज गति से वाहन चलाने और अन्य तरह से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को भी चिन्हित करने में मदद मिलेगी। सीसीटीवी कैमरे लग जाने से रात्रि गश्त पर रहने वाले पुलिस कर्मियों पर भी अफसर आसानी से नजर रख सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें