फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: 33 केवी की लाइन क्षतिग्रस्त होने से तीन ब्लॉकों के सैकड़ों गांवों में बिजली आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला मुख्यालय के स्यालीधार के पास एक 33 केवी लाइन पर पेड़ गिरने से बिजली की तारें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। जिससे जिले के तीन ब्लाकों के सैकड़ों गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। बिजली गुल होने से इन गांवों में रह रही करीब 20500 से अधिक आबादी परेशान है। रविवार को दोपहर बाद अल्मोड़ा में आए आंधी तूफान के दौरान करीब 2.30 बजे नगर के विभिन्न स्थानों में पेड़ टूटने की घटनाएं हुई। इस दौरान स्यालीधार के पास स्थित 33 केवी की विद्युत लाइन पर एक पेड़ गिर गया। इससे बिजली की तारें क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन

नगर के खत्याड़ी, बख, सोमेश्वर, तोली, पनुवानौला सहित भैंसियाछाना, लमगड़ा तथा धौलादेवी ब्लाकों के कई गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। तार टूटने से यह सभी क्षेत्र अंधेरे में डूबे रहे। विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लाइन को व्यवस्थित करने में जुटी रही लेकिन चार घंटे बाद भी विद्युत लाइन ठीक नहीं हो सकी। जेई ललित मोहन डालाकोटी के अनुसार लाइन कई जगह पर क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे तीन विकास खंड के सैकड़ों गांव की विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी।
विज्ञापन


33 केवी की विद्युत लाइन में पेड़ गिर जाने से विद्युत की तारें टूट गई हैं। उनको ठीक करने के लिए कार्य किया जा रहा है।
कन्हैया जी मिश्रा, अधिशासी अभियंता विद्युत विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें