बैठकी होली का गायन करते होल्यार।
- फोटो : अमर उजाला
सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में भी बैठकी होली पूरे शबाब पर है। देर रात तक महफिलें सज रही हैं और होली गायन के माध्यम से होल्यार समां बांध रहे हैं। मनान के पड़ोलिया गांव में भी शुक्रवार की रात बैठकी होली के माध्यम से होल्यारों ने धूम मचा दी।
गायन सुनने के लिए महिलाएं भी मौजूद थीं। हल्यारों ने कितने बरस के कुंवर कन्हैया, कितने बरस की राधा गोरी, कैसी बंसिया बजाई मोरे कान्हा ने, अब तो रहूंगी अनबोली कैसी खिलाई तूने होली, सुबह रंगली शाम रंगीली ऐसी आई है ये होली जैसी होलियां गाकर देर रात तक महफिल जमाए रखी।
गांव छोड़कर महानगरों में बस गए कई लोग भी होली लेकर इन दिनों गांव पहुंचे हैं, जिस कारण क्षेत्र में चहल पहल का माहौल है। पड़ोलिया गांव में पिछले एक महीने से लगातार बैठकी होली का दौर चल रहा है। प्रतिदिन अलग-अलग लोगों के यहां होलियां हो रही हैं। होली गायन में वरिष्ठ रंगकर्मी उमाकांत जोशी, रमेश पांडे, घनश्याम जोशी, केडी कांडपाल, तारादत्त जोशी, महेश जोशी, पूरन सनवाल, भैरव जोशी सहित तमाम लोग मौजूद थे।