फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: घरेलू गैस सिलिंडर महंगा होने से गृहिणियों में नाराजगी

Tue, 09 Jun 2026 12:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। घरेलू गैस सिलिंडर की कीमतों में हाल ही में हुई बढ़ोतरी का असर आम परिवारों की रसोई पर पड़ने लगा है। विशेषकर मध्यम और निम्न आय वर्ग के परिवारों को इससे अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है। गैस सिलिंडर के दाम में 29 रुपये की वृद्धि के बाद इसकी कीमत 950.50 रुपये से बढ़कर 979.50 रुपये हो गई है।
विज्ञापन

गृहिणियों का कहना है कि पहले से ही बढ़ती महंगाई के बीच गैस सिलिंडर की कीमत में हुई वृद्धि ने घरेलू बजट को प्रभावित किया है। रसोई का खर्च बढ़ने से परिवारों को अन्य आवश्यक जरूरतों में कटौती करनी पड़ रही है। महिलाओं का मानना है कि लगातार बढ़ रही कीमतों के कारण घर का खर्च संतुलित रखना दिन-प्रतिदिन कठिन होता जा रहा है।
उन्होंने सरकार से घरेलू गैस सिलिंडर के दामों में राहत देने की मांग करते हुए कहा कि रसोई गैस जैसी आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी आम लोगों की मुश्किलें बढ़ा रही है।
विज्ञापन


आवश्यक वस्तुओं के दाम नहीं बढ़ने चाहिए। घरेलू गैस सिलिंडर के दाम बड़ने से रसोई का बजट बिगड़ गया है। सरकार को चाहिए कि इनकी कीमतों को बढ़ाने के बजाय कम करें।
विज्ञापन

चंद्रकला भट्ट, ढूंगाधारा
-
वर्तमान में हर घर में घरेलू गैस सिलिंडर ही खाना बनाने में प्रयोग होता है। इसके बढ़ते दाम घर का बजट गगाड़ रहे है खास कर रसोई का बजट बिगाड़ रहे हैं।
ममता नयाल, खोल्टा


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें