फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर तेंदुए ने युवक पर किया हमला

Wed, 18 Feb 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
गांवों के बाद अब तेंदुओं ने नगर क्षेत्र में भी दस्तक दे दी है। मंगलवार की सुबह तेंदुए ने पूर्वी पोखरखाली में घर में घुसकर युवक पर हमला कर दिया। युवक को बमुश्किल उसके पंजे से छुड़ाया जा सका। लहूलुहान हालत में उसे जिला चिकित्सालय ले जाया गया।
विज्ञापन


नगर के पूर्वी पोखरखाली निवासी रणजीत सिंह भंडारी के मकान के भूतल में पिथौरागढ़ जिले के सारतौला निवासी लक्ष्मी नेगी किराए पर रहती हैं। शिवरात्रि की वजह से मंगलवार को वह सुबह करीब छह बजे उठ गईं। तभी उन्हें किचन में किसी के घुसने का आभास हुआ। रोशनदान से झांककर देखा तो भीतर तेंदुआ दिखाई दिया। उन्होंने तत्काल भवन स्वामी रणजीत सिंह भंडारी को सूचित किया।

श्री भंडारी ने जब कमरे में जाकर देखा तो तेंदुआ नहीं दिखाई दिया। इस बीच महिला के साथ रहने वाला उसका रिश्तेदार विजय डोभाल (18) पुत्र देवेंद्र सिंह डोभाल कमरे में गया तो वहां स्लैब के नीचे छुपे तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। उसके चिल्लाने पर रणजीत सिंह डंडा उठा लाए और तेंदुए पर प्रहार कर दिए। तेंदुआ युवक को छोड़कर भाग निकला। परिजनों ने जिला अस्पताल में युवक का प्राथमिक उपचार कराया। श्री भंडारी ने बताया कि घर के पास ही तेंदुए ने पिछले दिनों एक कुत्ते को भी निवाला बनाया था। नगर क्षेत्र में तेंदुए के आतंक से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें