जन शिक्षण संस्थान ने सूचना अधिकार (आरटीआई) के तहत ब्लाक के सुदूरवर्ती ग्राम पंचायत तिलसारी में नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। मंचन के दौरान संस्थान के निदेशक डा. जितेंद्र तिवारी ने लोगों से सूचना अधिकार का भरपूर लाभ उठाने को कहा। बालप्रहरी के संपादक उदय किरौला ने एक आम आदमी की महान कहानी शीर्षक के नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। इसके साथ ही वहां ग्रामीणों को सूचना का अधिकार से संबंधित साहित्य बांटा गया। ग्रामीणों ने टीम को अपनी स्थानीय समस्याओं से अवगत कराया। वहां संस्थान के नरेंद्र खेतवाल, रेनू, पुष्पा, प्रदीप आदि ने विचार रखे।