फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2021 तक राज्य के आवासहीन 10500 परिवारों को मिलेंगे मकान

Sun, 18 Jun 2017 10:43 PM IST
अल्मोड़ा़,अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जरूरतमंद को व्हील चेयर देते मंत्री। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 प्रदेश के दुग्ध और सहकारिता मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा है कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार के नेतृत्व में उत्तराखंड प्रगति के पथ पर अग्रसर है। 2021 तक राज्य सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवासहीन 10500 परिवारों को मकान उपलब्ध कराएगी। कृषकों को दो फीसदी ब्याज पर एक लाख रुपये का ऋण मिलेगा। डा. रावत यहां एडम्स मैदान में बहुउद्देश्यीय शिविर और मोदी फेस्ट के समापन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने मोदी सरकार की तीन साल की उपलब्धियां भी गिनाईं और कहा कि प्रत्येक ब्लॉक में जन औषधि केंद्र खुलेंगे।
विज्ञापन


डा. रावत ने कहा कि अधिकारी जन शिकायतों का निस्तारण निश्चित समय पर करें इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश का मान बढ़ा है। सबका साथ-सबका विकास की परिकल्पना साकार हुई है। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्र के विकास को गति देने के लिए 12 हजार करोड़ से ऑल वेदर रोड का निर्माण हो रहा है। दो हजार किसानों को अनुदान में गाय उपलब्ध कराई जाएगी। 

उन्होंने कहा कि केंद्र की सुपर-30 योजना के तहत राज्य के 30 विद्यार्थियों को आईआईटी की परीक्षा की तैयारी के लिए एक करोड़ खर्च किए जाएंगे। अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं को आईएएस की ट्रेनिंग देने के लिए सरकार 40 लाख खर्च कर रही है। 48 हजार करोड़ से रेल कनेक्टिविटी का काम चल रहा है। जल्द ही ग्राम पंचायत स्तर पर जनता दरबार लगाकर जन समस्याएं सुनी जाएंगी। विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने केंद्र और राज्य सराकर की उपलब्धियां गिनाईं।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ललित लटवाल, कार्यक्रम संयोजक रमेश बहुगुणा ने भी विचार रखे। संचालन भाजपा जिला महामंत्री अजीत कार्की ने किया।  इस अवसर पर लगे बहुउद्देश्यीय शिविर में विकलांगों को एक लाठी, पांच कान की मशीन, एक व्हील चेयर दी गई। शिविर में जन शिकायतें भी सुनी गईं और पांच आधार कार्ड बनाए गए। 24 विभागों ने स्टाल लगाए थे। 

कार्यक्रम में जिलाधिकारी सविन बंसल, एसएसपी पी. रेणुका देवी, सीडीओ जेएस नगन्याल, एसडीएम विवेक राय, ब्लाक प्रमुख सूरज सिराड़ी, रवि रौतेला, महेश नयाल, विद्या बिष्ट, विद्या बिष्ट, डा. एनएस भंडारी, रणजीत भंडारी, प्रकाश भट्ट, केसी सनवाल, संजय अग्रवाल, गोपाल जीना आदि मौजूद थे। बाद में सहकारिता मंत्री डा. रावत ने पातालदेवी में सहकारी समितियों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें