फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकालकर लोगों को योग के प्रति किया जागरूक

Sun, 18 Jun 2017 10:39 PM IST
अल्मोड़ा़,अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
योग जागरूकता रैली निकालते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को व्यापक रूप से मनाए जाने के लिए वॉक फार योग के तहत रविवार को नगर में शिखर तिराहे से बेस अस्पताल तक रैली निकाली गई। रैली में श्रम प्रवर्तन विभाग, सर्व शिक्षा अभियान, जड़ी-बूटी, दूरसंचार, पूर्ति, वाणिज्य कर, भातखंडे संगीत महाविद्यालय, भू-वैज्ञानिक ने भाग लिया। दूसरी रैली नंदादेवी मंदिर होते हुए साईं मंदिर तक गई। जिसमें वन विभाग, शिक्षा, लोनिवि, सैनिक कल्याण, आकाशवाणी, उद्यान, खादी, स्वजल विभाग के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। सहनोडल अधिकारी डा. अजीत तिवारी ने बताया कि सोमवार 19 जून को सिमकनी मैदान में सुबह सात से आठ बजे तक योग का अभ्यास होगा।
विज्ञापन


इधर नगर के लिंक रोड स्थित गायत्री प्रज्ञापीठ में हुई गोष्ठी में 21 जून को योग दिवस की तैयारियों पर चर्चा की गई। योग दिवस कार्यक्रम सुबह सात से आठ बजे तक चलेगा। गायत्री परिजन भीम सिंह अधिकारी ने बताया कि स्वस्थ और संस्कारित भारत निर्माण के लिए गायत्री परिवार द्वारा साल भर योग, संस्कार, विचार क्रांति कार्यक्रम चलाए जाएंगे। गोष्ठी में मंजु जोशी, कमला कांडपाल, इंद्रा गनघरिया, विद्योतमा जोशी, निर्मला अधिकारी, भूमिका, डा. मीनाक्षी पांडेय, मंजू तिवारी, अनीता कफलिया, मोहन पांडे, पंकज कांडपाल, हरीश बिष्ट, भीम सिंह अधिकारी मौजूद थे। 
एसएसजे परिसर के योग प्रभारी डा. नवीन भट्ट ने यहां हुई बैठक में बताया कि योग दिवस पर 21 जून को दस हजार लोग एक साथ सामूहिक रूप से योगाभ्यास करेंगे।  केंद्रीय राज्य कपड़ा मंत्री अजय टम्टा बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। योग दिवस के मद्देनजर व्यवस्था बांट दी गई है। नेहा पांडेय मंच व्यवस्था प्रमुख, पूजा सत्यपाल प्रतियोगिता प्रमुख, हर्षवर्धन वर्मा व्यवस्था प्रमुख, संदीप नयाल मीडिया प्रमुख नियुक्त किया गया। इधर रामलीला मैदान ढूंगाधारा में  आयोजित शिविर में योग विभाग की गीतांजलि भट्ट, मुकेश तिवारी, सुभाष जोशी, अमित गोस्वामी ने योगाभ्यास कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें