फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारिक हितों के लिए वरिष्ठ व्यापारियों का सुझाव जरूरी

विज्ञापन
वरिष्ठ व्यापारियों के सम्मान समारोह को संबोधित करते जिलाध्यक्ष मोहन नेगी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। रानीखेत जिला व्यापार मंडल की ओर से नगर के वरिष्ठ व्यापारियों को सम्मानित किया गया। तय हुआ कि वरिष्ठ व्यापारियों की समस्याओं को लेकर संघर्ष किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मोहन नेगी ने कहा कि वरिष्ठ व्यापारी धरोहर हैं। उन्होंने नगर के प्रमुख पर्यटक स्थल गोल्फ मैदान को पूरी तरह से आम जनता के लिए खोले जाने की वकालत की। साथ ही नगरपालिका और जिले की जरूरत पर भी विस्तार से चर्चा की।
वरिष्ठ व्यापारी रतन लाल चौरसिया, हबीब अहमद, अविनाश गोयल, भुवन चंद्र बिष्ट, वीरेंद्र कुमार सती, शेखर उपाध्याय और उमेश पाठक को सम्मानित किया गया।
छावनी परिषद के पूर्व सभासद उमेश पाठक ने व्यापारिक मुद्दे के साथ ही सेना और छावनी परिषद के साथ भी समन्वय बनाने के लिए व्यापार मंडल से आग्रह किया।
आगामी नगर व्यापार मंडल चुनाव की तैयारियों पर चर्चा हुई। वहां उमेश भट्ट, डॉ. गिरीश वैला, कामरान कुरैशी, जगदीश अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, विमल भट्ट, कुलदीप कुमार, प्रताप बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें