आईडीबीआई बैंक में हुए कार्यक्रम में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी एकता बिष्ट, क्रिकेट कोच लियाकत अली खान और जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश धवन को सम्मानित किया गया।
वक्ताओं ने कहा कि एकता ने कड़ी मेहनत से भारतीय महिला क्रिकेट टीम में स्थान बनाया है। उनसे अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए। आगामी प्रतियोगिताओं के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी गई। क्रिकेट कोच लियाकत अली के प्रयासों को भी सराहा गया। इस अवसर पर आईडीबीआई बैंक के शाखा प्रबंधक धनंजय कृष्ण सेठी, विजय जोशी, शैलेंद्र सिंह, अरविंद गौर, सेल्स मैनेजर बसंत सिंह बिष्ट, सुरेंद्र सिंह लटवाल, अनिल सिंह बिष्ट, कविता उप्रेती आदि मौजूद थे।