फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंद ने मरोड़ी बैयां, कहू ना देखो

Sun, 26 Feb 2017 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
बैठकी होली गायन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। यहां बग्वालीपोखर स्थित पोखरम पैरामेडिकल संस्थान में बैठकी होली का आयोजन किया गया। समाजसेवी मोहन सिंह बिष्ट, ललित त्रिपाठी, राजेंद्र प्रसाद ने उद्घाटन किया। नंद ने मरोड़ी बैयां, कहू ना देखो सहित तमाम परंपरागत होलियों के गायन से होल्यारों ने समां बांध दिया। अल्मोड़ा से आए कलाकार धीरू भाई ने राग पीलू में रंगीले छयले, खेले होली से गायन की शुरुआत की। रामनगर से आए कैलाश चंद्र त्रिपाठी ने आज ब्रज में सखी री धूम मची है, होली खेलत गाकर महफिल सजाई।
विज्ञापन


हिमांशु पांडे ने आज बिरज में होरी रे रसिया गाया। ललित त्रिपाठी ने काके मलूं में मुख में गुलाल किन मुख मलूं मैं गुलाल गाकर रंग जमाया। कमल जोशी ने नंद ने मरोड़ी बैयां, कहू ना देखो होली गाई। मोहन सिंह बिष्ट ने माई के मंदिर न दीपक बाती, हिमांशु जोशी व्यास जी ने ब्रज में खेलत होली नंद लाल गाया। केसी पांडे, चित्रेश त्रिपाठी, नवीन बिष्ट ने तबले में संगत की। दिल्ली से आए भोजपुरी हिंदी साहित्य अकादमी के सचिव डॉ. हरिसुमन बिष्ट ने विचार रखते हुए पोखरम संस्थान के प्रयासों की सराहना की। पोखरम संस्थान के निदेशक त्रिभुवन बिष्ट ने सभी का आभार जताया। होली सुनने के लिए दूरदराज से लोग आए थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें