रानीखेत (अल्मोड़ा)। केंद्रीय विद्यालय के संगीत शिक्षक युवा गायक गौरीशंकर आर्य की पहली भजन एलबम जानकी तारा भजनावली सीडी का यहां विमोचन हुआ। भजनावली में भगवान गणेश, हनुमान, कृष्ण, मां दुर्गा के कुल पांच भजनों का संग्रह है। उन्होंने संगीत विशारद की डिग्री भी हासिल की है। गौरीशंकर मूल रूप से खैरना जिला नैनीताल के मझेड़ा निवासी हैं।
वर्तमान में वह केंद्रीय विद्यालय में बतौर संगीत शिक्षक तैनात हैं। जानकी तारा भजनावली उनका पहला एलबम है। इसका विमोचन यहां पूर्व एमएलसी बीडी शर्मा, कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष मोहन नेगी, पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. विपिन शाह, पत्रकार विमल सती आदि ने संयुक्त रूप से किया। युवा गायक को शुभकामनाएं दी। सामाजिक कार्यकर्ता अजय रस्तोगी भी थे।