फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोलो किवाड़ चलो मठ भीतर, दर्शन को आए तेरे अंबा

Wed, 04 Mar 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गरुड़ (बागेश्वर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
कत्यूर घाटी में खड़ी होली की धम मची है। गांवों की होली की टीमों ने बाजेगाजों, ध्वजाओं के साथ कोटभ्रामरी मंदिर में खोलो किवाड़ चलो मठ भीतर, दर्शन को आए तेरे अंबा द्वार होली का गायन किया।
विज्ञापन


ब्लाक के पुरुड़ा, पाये, जिजोली, गढ़सेर, मटेना, कन्स्यारी, तिलसारी, नरग्वाड़ी, आगर मटे, अयारतोली, चनोली, भेटा, सिल्ली, अणां आदि गांवों के होल्यार बाजेबाजे, ध्वजाओं के साथ होली गाते हुए बैजनाथ मंदिर होते कोटभ्रामरी मंदिर पहुंचे। होल्यारों ने कोट भ्रामरी मंदिर, बैजनाथ मंदिर में होली गायन किया। मंदिर परिसर में शांति व्यवस्था बनाने के लिए थानाध्यक्ष बैजनाथ एसएस कुशवाहा ने पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया था। कोट भ्रामरी मंदिर में होली गायन के बाद होल्यारों ने अपने गांव के मंदिरों में होली गायन किया। विधायक कपकोट ललित फर्स्वाण, भाजपा के जिला महामंत्री शिव सिंह बिष्ट, जिपं उपाध्यक्ष देवेंद्र परिहार, ब्लाक प्रमुख भरत फर्स्वाण, बीसूका के उपाध्यक्ष भुवन पाठक ने कोट भ्रामरी मंदिर जाकर लोगों को बधाई दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें