श्रीराम मंदिर समिति धारानौला की ओर से चल रहे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव के तीसरे दिन कला और ऐपण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जबकि शनिवार देर शाम हुए कार्यक्रमों में नृत्य और गायन प्रतियोगिताए संपन्न हुईं। इस दौरान हल्द्वानी से पहुंचे कलाकारों ने फूलों की होली, मयूर नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं।
छह दिवसीय श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में रविवार दिन में महिलाओं और युवतियों की ऐपण और कला प्रतियोगिता संपन्न हुई। इस दौरान विभिन्न जगहों से आई महिलाओं और युवतियों ने प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इससे पूर्व शनिवार देर शाम को नृत्य और गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आंचल लोक संास्कृतिक उत्थान समिति हल्द्वानी के दल नायक मोहन पांडे के नेतृत्व में कलाकारों ने फूलों की होली, मयूर नृत्य के अलावा पंजाबी, छत्तीसगढ़ का कर्मा नृत्य, झोड़ा और गढ़वाली नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं। इसके बाद कलाकार अमित बुधोड़ी, संजय नेगी, युवराज सिंह ने शानदार कव्वाली प्रस्तुत की।
इसके अलावा स्थानीय कलाकारों ने भी गायन प्रस्तुत किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दीप जलाकर शुभारंभ किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अजीत कार्की, सुशील साह, कैलाश गुरूरानी, दिवाकर बिष्ट, वैभव पांडे भी मौजूद थे। संचालन गीतम भट्ट ने किया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष राजेंद्र तिवारी, कमल जोशी, पंकज भगत, गोकुल सिंह, अमित भट्ट, ऋतिक पांडे, हिमांशु मनराल, शुवम बोहरा, दिनेश बिष्ट, विजय उप्रेती, नरेंद्र भैसोड़ा, दीपक डसीला, मोहित कार्की, भरत पाठक, जितेंद्र बोरा आदि मौजूद थे।