फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंसर विशेषज्ञ पद्मश्री डा. पंत को पुण्य तिथि पर दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पद्मश्री ख्याति प्राप्त कैंसर विशेषज्ञ स्व. मोहन चंद्र पंत को तृतीय पुण्य तिथि पर कांग्रेसजनों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने डा. पंत के योगदान और पर्वतीय क्षेत्र के लोगों विशेषकर गरीब और कमजोर वर्ग के कैंसर मरीजों के उत्थान के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों को याद किया। बाद में डा. पंत की पुण्य तिथि के मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोअर मालरोड में विभिन्न प्रजाति के पौधे भी लगाए।
विज्ञापन


कर्नाटकखोला में हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने कैंसर को रोकने के लिए तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट और गुटका आदि के दुष्परिणामों के बारे में समाज में जनजागरूकता लाने की शपथ ली। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि पहाड़ के लोगों के स्वास्थ्य, कैंसर से बचाव और तंबाकू, बीड़ी, सिगरेट और मादक पदार्थों के दुष्परिणामों के प्रति जारूकता लाने के लिए अभियान चलाया जाएगा, ताकि कैंसर जैसा रोग भारत से दूर हो सके।

संकल्प लिया गया कि सावन माह के अंतिम रविवार को कांग्रेसजन प्रदेश में अधिक से अधिक चौड़ी पत्ती और फलदार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करेंगे, ताकि हिमालयी राज्य उत्तराखंड को जल संरक्षण के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए काम किया जा सके। इस अवसर पर विपिन चंद्र जोशी, देवेंद्र प्रसाद कर्नाटक, हनी वर्मा, गौरव कांडपाल, हेम चंद्र जोशी, पूजा नयाल, जितेंद्र कांडपाल, हृदयेश तिवारी, विनोद भट्ट, अमन अंसारी, निजान कुरैशी, रोहित शैली, जोयाखान, नवनीत पांडे, अक्षय कुमार, नीरज बोरा, सुमित बिष्ट, एजाज अहमद आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें