फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में सौहार्द और शांतिपूर्ण ढंग से मनाई होली 

Tue, 14 Mar 2017 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
अल्मोड़ा में होली खेलतीं युवतियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 जिले में होली का पर्व सौहार्द और शांति पूर्वक मनाया गया। सोमवार को छरड़ी के दिन नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में होल्यारों की टीमें सुबह से ही घरों से होली मनाने निकल पड़ीं। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल का टीका लगाया और गले मिलकर होली की बधाई दी। देर सायं तक होल्यारों ने घर-घर जाकर होली गायन भी किया और लोगों को होली की शुभ आशीष भी दी। 
विज्ञापन

 
नगर और आसपास सुबह से ही लोग होली उत्सव में डूबे रहे। एक दूसरे को अबीर गुलाल और रंग लगाने के साथ लोगों ने इस दौरान एक दूसरे को रंगों से भी भिगोया। रंग बिरंगे चेहरों से रंगे युवाओं में इस दौरान खासा जोश देखने को मिला। महिलाओं ने भी होली पर घर घर जाकर होली की बधाई दी और होली गायन किया। होली पर्व में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने भी सख्त प्रबंध किए थे। नगर के 22 प्रमुख स्थानों पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था। एक प्लाटून पीएससी और 25 पुलिस कर्मियों की भी विभिन्न स्थानों में तैनाती की गई थी। इधर दन्यां, सोमेश्वर, जैंती, धौलछीना, भिकियासैंण, मौलेखाल, ताकुला, जागेश्वर आदि ग्रामीण इलाकों में भी होली गीतों के साथ लोगों ने रंगों की होली खेली। ग्रामीण क्षेत्रों में होली खेली खाली मथुरा को चली.... आदि होली गीतों के साथ होली पर्व को विदाई भी दी। सायं के समय स्थानीय मंदिरों में भगवान को अबीर-गुलाल चढ़ा कर होली गायन का समापन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें