फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव धाम बैजनाथ में आठ माह से गड्ढों में सड़क

विज्ञापन
रविशंकर बिष्ट ग्राम प्रधान मटेना - फोटो : GARUD
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। ऐतिहासिक नगरी बैजनाथ धाम के प्रवेश द्वार पर आने वाले पर्यटकों का स्वागत यहां की सड़कों के बड़े-बड़े गड्ढों से होता है। इनसे अक्सर यहां जाम लगता है और हादसों का कारण भी बनता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार मांग के बावजूद गड्ढे नहीं पाटे गए हैं।
विज्ञापन

बैजनाथ जाने वाली सड़क की नाली के जल निकास के लिए लोक निर्माण विभाग ने सालों से बंद कलमठ का नया निर्माण तो किया। कलमठ में कचड़ा भरने से कलमठ से जल निकास नहीं हो पा रहा है। सड़क को दुरुस्त करने के संबंध में कई बार स्थानीय ग्रामीण और राजनीतिक दलों के नेता बैजनाथ में चक्का जाम कर चुके है। बावजूद इसके लोनिवि ने आज तक इन गड्ढों को नहीं पाटा है।
बैजनाथ के प्रवेश द्वार पर गड्ढों में सड़क है। बैजनाथ के ग्रामीणों ने बैजनाथ के बंद कलमठ को खोलने के लिए कई बार आंदोलन किये। लोनिवि ने कलमठ तो खोला। कलमठ में कचड़ा भरने से नालियों के पानी का निकास कलमठ में आठ माह से नहीं हो रहा है। भगवत गिरी गोस्वामी, मुख्य सचेतक बैजनाथ धाम
विज्ञापन

बैजनाथ कौसानी मोटर मार्ग में तीन साल से निर्माण कार्य चल रहा है। बैजनाथ मंदिर के प्रवेश द्वार पर गड्ढों में सड़क होने से बैजनाथ में आये दिन वाहन दुर्घटनाएं हो रही है। गड्ढों में सड़क मार्ग से आये दिन जन प्रतिनिधि और प्रशासन के आला अधिकारी गुजरते हैं लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। - जीवन गिरी, निवासी बैजनाथ
बैजनाथ कौसानी मोटर मार्ग जिले का प्रमुख मार्ग है। मार्ग चार धाम यात्रा मार्ग भी है। लोनिवि बैजनाथ में सड़क में बने गड्ढों को आखिरकार क्यों नहीं पाट रही है। लोनिवि को दुर्घटनाओं को टालने के लिए बैजनाथ के प्रवेश द्वार पर बोर्ड लगाकर वाहन चालकों को सूचित करना चाहिए की आगे मार्ग की हालत खस्ता है।
मोहन गिरी निवासी बैजनाथ
बैजनाथ कौसानी मोटर मार्ग के चौड़ीकरण और हॉटमिक्स के लिए शासन ने तीन साल पूर्व लोनिवि को सोलह करोड़ रुपये अवमुक्त किए थे। अवमुक्त राशि से लोनिवि में बैजनाथ में गड्ढों को पाट देती तो वाहन चालकों को परेशानी नहीं उठानी पड़ती।
नंदाबल्लभ मिश्रा, निवासी गरुड़
बैजनाथ के प्रवेश द्वार में गड्ढों में सड़क होने से बैजनाथ के पर्यटन व्यवसाय पर विपरीत असर पड़ रहा है। लोनिवि गड्ढों को शीघ्र नहीं पाटेगी तो बैजनाथ के ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे
विज्ञापन

सुनील सिंह, निवासी बैजनाथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें