फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनिवि ने बैजनाथ मंदिर के प्रवेश द्वार पर सड़क में बनें गड्ढों का पाटा

विज्ञापन
बैजनाथ में सड़क के गड्ढों को पाटती लोक निर्माण विभाग की टीम। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : GARUD
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। प्रांतीय खंड लोनिवि ने बैजनाथ मंदिर के प्रवेशद्वार पर सड़क में बने गड्ढों को मिट्टी और पत्थरों से भर दिया है। अमर उजाला ने 19 फरवरी के अंक में बैजनाथ नगरी में पर्यटकों का स्वागत करते हैं सड़कों के गड्ढे शीर्षक से इस खबर को प्रमुखता से छापा था। इसके बाद हरकत में आए विभाग ने रोड की हालत दुरुस्त करने की दिशा में कुछ प्रयास किए। गड्ढों के भरने के बाद वाहनों को आवागमन में कुछ राहत मिली है। बैजनाथ के ग्रामीणों ने लोनिवि से सड़क में शीघ्र डामर करने की मांग की है।
विज्ञापन

बैजनाथ मंदिर के प्रवेशद्वार पर जगह-जगह सड़कों पर गड्ढे हैं। इनके कारण जाम और वाहन दुर्घटनाएं क्षेत्र में आम हैं। बैजनाथ के ग्रामीणों का कहना है कि सड़क में बनें गड्ढों को भरने के संबंध में कई बार लोनिवि के आला अधिकारियों को कह दिया था। ग्रामीणों ने सड़क में बनें गड्ढों को भरने के लिए बैजनाथ में कई बार चक्का जाम भी किया। बैजनाथ के प्रधान राजेंद्र गोस्वामी, बैजनाथ मंदिर समूह के मुख्य सचेतक भगवत गिरी गोस्वामी, जीवन गिरी, मोहन गिरी ने बताया कि ग्रामीणों के आंदोलन के बाद और अमर उजाला में खबर छपने के बाद लोनिवि ने सोमवार को बैजनाथ में सड़क में बने कुछ गड्ढों को भर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें