फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को मुफ्त मिलेगा एचएम प्रशिक्षण

Thu, 14 Jul 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
 एकीकृत आजीविका व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत भैंसियाछाना ब्लाक सभागार में हुए साक्षात्कार में  इंटर पास 100  युवाओं का तीन माह के होटल मैनेजमेंट (एचएम) प्रशिक्षण के लिए चयन किया गया। चयनित प्रतिभागियों को 17 जुलाई से हल्द्वानी में उपकार कल्याण समिति और एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना की ओर से उत्तराखंड ग्राम्य विकास समिति के सहयोग से मुफ्त प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन



उपकार संस्था के चेयरमैन चंद्रशेखर बनौला ने बताया कि परियोजना के तहत चयनित युवाओं में से 80 प्रतिशत युवाओं को प्लेसमेंट दिलाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है। मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि प्रशिक्षण के बाद युवा स्वरोजगार अपना कर आत्मनिर्भर बने।


विशिष्ट अतिथि हरीश बनौला ने बताया कि कोर्स पूरा होने पर पुन: प्रशिक्षण के लिए युवाओं का चयन किया जाएगा। उत्तराखंड ग्राम्य विकास समिति के जिला मैनेजर डा. एम पंत, कमल गोस्वामी ने प्रतिभागियों का साक्षात्कार लिया। इस मौके पर पूर्व दर्जा राज्य मंत्री धरम सिंह, सेवानिवृत्त कैप्टन पूरन सिंह सुप्याल, हरि राम टम्टा, व्यापार मंडल अध्यक्ष धौलछीना दरबान  सिंह रावत, सहायक खंड विकास अधिकारी उमेश सिंह गैड़ा, कमल बिष्ट, राजन खनी, दान सिंह नेगी, ठाकुर सिंह मेहता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें