बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव द्वारा हिंदू धर्म के खिलाफ की गई अनर्गल बयानबाजी से विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ता भड़क गए हैं। उन्होंने यहां चौराहे पर पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का पुतला फूंका और नारेबाजी की।
हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता चौराहे पर जमा हुए। लालू प्रसाद यादव का पुतला फूंका और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। उन्होंने लालू प्रसाद यादव द्वारा की गई हिंदू धर्म के खिलाफ कथित बयानबाजी पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव हिंदू धर्म का अपमान कर रहे हैं। हिंदू धर्म के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लालू प्रसाद यादव अनर्गल बयानबाजी वापस लें, अन्यथा संगठन उनके खिलाफ आंदोलन को बाध्य होगा। पुतला जलाने वालों में हिंदूवादी संगठनों के मनोज बिष्ट, नरेंद्र अल्मियां, हेमंत नेगी, आनंद भंडारी, चंदन आदि लोग मौजूद थे।